A | 于2026年8月6日在同程租车两天,8月6日早上十点至8月8日早上十点,8月8日还车,交了两天的保险,一天100元,提前还车写的是退费,我于8月7日早上九点半在门店完成还车,距离还车剩余时间大于24小时,一开始跟同程客服沟通退费,同程客服要求提供还车凭证,我与门店沟通后,门店给予了我还车凭证,上面清清楚楚写的八月七...。
B | रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से प्राप्त सीमा शुल्क राजस्व प्रति वर्ष 500 अरब डालर से अधिक हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि जुलाई से अगस्त तक इसमें अच्छी-खासी वृद्धि हुई है और सितंबर में भी इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
जुलाई से अगस्त के दौरान इसमें अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखी गई
बेसेंट ने व्हाइट हाउस कैबिनेट की बैठक में कहा कि पहले के 300 अरब डॉलर का टैरिफ संग्रह दर का आकलन काफी कम था। जुलाई से अगस्त के दौरान इसमें अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखी गई है और अगस्त से सितंबर के दौरान इसमें और भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।,इसलिए ऐसा अनुमान है कि हम आसानी से आधे ट्रिलियन से कहीं अधिक या लगभग एक ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा छू सकते हैं। इससे बजट घाटे में काफी कमी होगी।
अमेरिका छह लाख चीनी छात्रों को प्रवेश की देगा अनुमति : ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका छह लाख चीनी छात्रों को अपने यहां विश्वविद्यालयों में प्रवेश की अनुमति देगा। वैसे उनका ये फैसला हैरान करने वाला है। वजह, उनकी सरकार पहले से ही अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर सख्ती बरत रही थी। उनके इस फैसले से देश के भीतर विरोध की आवाज भी उठने लगी है।
अमेरिकी कॉलेजों की अर्थव्यवस्था डगमगा जाएगी
इस पर ट्रंप ने तर्क दिया कि यदि हम इसकी इजाजत नहीं देंगे तो अमेरिकी कॉलेजों की अर्थव्यवस्था डगमगा जाएगी। चीन के साथ टैरिफ वार्ता के बीच ट्रंप ने कहा कि चीनी छात्रों का आगमन महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वह चीन के साथ अच्छे संबंध रखने के प्रति सकारात्मक हैं।
हम चीन के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं- ट्रंप
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग चाहते हैं कि वह चीन आएं, यह एक बहुत महत्वपूर्ण संबंध है। हम चीन के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं। यह भी पढ़ें- आज से भारत पर लगेगा ट्रंप का 50% टैरिफ, कितना होगा नुकसान; क्या है मोदी सरकार का प्लान? पढ़ें पूरी डिटेल。
Current article:http://l1z.guizhuanguchuanluanzhoudi.shop/list_66dw008/gia8y.html